Government Jobs 2024 Recruitment in Indian Railway Delhi Court UP Police Jharkhand: सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए बेहतरीन मौका है। कई विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। अगर आपकी योग्यता है तो जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। रेलवे, दिल्ली की अदालतों और यूपी पुलिस समेत कई विभागों में भर्तियां हो रही हैं। भारतीय रेलवे जल्द ही बंपर पदों पर भर्तियां करने वाला है। इंडियन रेलवे में जल्द ही टेक्निशियन के पदों पर भर्ती करने जा रहा है। कैंडिडेट्स से आरआरबी की वेबसाइट चेक करते रहने को कहा गया है।
वहीं दिल्ली की अदालतों में भी कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इसमें कई पदों पर सैलरी एक लाख रुपये महीने से ज्यादा है। योग्यता की बात करें तो 12वीं पास और ग्रेजुएशन किए कैंडिडेट भी अप्लाई कर सकते हैं। यहां कुल 990 पदों पर भर्तियां होनी हैं।
ये भी पढ़ें-Imran Khan: चुनाव से पहले इमरान खान को बड़ा झटका, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री को 10 साल जेल की सजा
यूपी में नौकरियां
वहीं यूपी में सीएचओ के पद पर भर्तियां हो रही हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी है। आयु सीमा की बात करें तो यह 21-40 साल तक है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड में नौकरियां
वहीं झारखंड में जेपीएससी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के पदों पर भर्ती कर रहा है। यहां कुल 64 पद भरे जाने हैं। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 27 फरवरी है। आप ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 22-35 साल है।
लेक्चरर के पदों पर भर्ती
वहीं आंध्र प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन लेक्चरर के पदों पर भर्ती कर रहा है। यहां कुल 99 पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 फरवरी 2024 है। आप वेबसाइट psc.ap.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा 18-42 साल रखी गई है।
ये भी पढ़ें-Mahatma Gandhi: पीएम मोदी ने अपनी डायरी में महात्मा गांधी को लेकर लिखी थी ये बात, सामने आए कटआउट
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
2 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
2 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
6 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
6 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
8 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
9 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
15 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
15 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
21 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines