हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

GAIL Recruitment 2023: गेल में विभिन्न पदों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, अप्लाई करने से पहले यहां देखें जरूरी डिटेल्स

विज्ञापन
GAIL Limited Recruitment 2023

GAIL India Limited Recruitment 2023: गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) 120 जूनियर और सीनियर एसोसिएट पदों के लिए रजिस्ट्रेशन आज, 17 मार्च से शुरू कर दिया है। ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए उम्मीदावर अधिकारिक वेवसाइट gailgas.com के करियर पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

मूल रूप से पंजीकरण प्रक्रिया 10 मार्च को शुरू होने वाली थी, लेकिन इसे तकनीकी कारणों से स्थगित कर दिया गया था। जनकारी के अनुसार फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 10 अप्रैल 2023 है।

वैकेंसी डिटेल्स

  • सीनियर एसोसिएट (तकनीकी): 72 पद
  • सीनियर एसोसिएट (अग्नि एवं सुरक्षा): 12 पद
  • सीनियर एसोसिएट (मार्केटिंग): 6 पद
  • सीनियर एसोसिएट (वित्त और लेखा): 6 पद
  • सीनियर एसोसिएट (कंपनी सचिव): 2 पद
  • सीनियर एसोसिएट (मानव संसाधन): 6 पद
  • जूनियर एसोसिएट: 16 पद

आवेदन लिंक, अधिसूचना और अन्य विवरण के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवारों को ₹100 का नॉन-रिफंडेबल शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और PwBD उम्मीदवारों को कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले डिटेल नोटिफिकेशन पढ़ लें। उन्हें आयु सीमा, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया आदि चेक करने की सलाह दी जाती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola