GAIL Recruitment 2022: गेल ने विभिन्न पदों पर निकाली बंपर भर्तियां, 1 लाख से अधिक होगी सैलरी, यहां देखें डिटेल्स
Edited By Niharika Gupta

GAIL Recruitment 2022
Edited By Niharika Gupta

GAIL Recruitment 2022
GAIL India Limited Recruitment 2022: गेल इंडिया लिमिटेड (GAIL) ने विभिन्न विषयों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार जो गेल इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक साइट gailonline.com के माध्यम से पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2022 तक है। इसमें कुल 77 पदों पर भर्तियां निकली है।
कुल 77 पदों पर निकली भर्तियां
एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए- 51 पद
दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 26 पद
उम्मीदवार जो पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध डिटेल्ड नोटिफिकेशन के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा चेक कर सकते हैं।
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 29,000 से 1,20,000 रुपये तक की सैलरी प्रति महीना दी जाएगी।
आवेदन के लिए ओबीसी (नॉन क्रीमीलेयर) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। हालांकि एससी वर्ग, एसटी वर्ग और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है। किसी भी परेशानी का सामना करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक ईमेल career@gail.co.in पर अपनी समस्या भेज सकते हैं।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा/ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान रखें की उन्हें किसी भी तरह का कोई ट्रेवल एक्सपेंस नहीं दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: