Freshers Hiring Wipro Recruitment 2025-26: नौकरी की तलाश कर रहे फ्रेशर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। दो टॉप आईटी कंपनियां फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में लगभग 32000 फ्रेशर्स को नौकरी देने की तैयारी में हैं। बता दें कि ये नौकरियां कैंपस प्लेसमेंट के जरिए दी जाएंगी। इस लिस्ट में विप्रो और इंफोसिस का नाम शामिल है। विप्रो के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर सौरभ गोविल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की। वहीं इंफोसिस ने भी 20000 नौकरियों के बारे में बताया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
मिलेंगी 32000 नौकरियां
आईटी क्षेत्र की टॉप कंपनी विप्रो 10,000-12,000 फ्रेशर्स को हायर करने की प्लानिंग कर रही है। इसके बारे में कंपनी ने अपनी Q3FY25 इनकम रिपोर्ट जारी करने के बाद बताया है। वहीं आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंफोसिस ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में 20,000 फ्रेशर्स को शामिल करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने हाल ही में इसकी घोषणा की है।
बीते शुक्रवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोविल ने कंपनी कर्मचारियों से सही तरीके के काम लेने और घटती हुई एट्रिशन दरों के बीच मार्जिन बढ़ाने के लिए अपने नियुक्ति मॉडल का दोबारा मूल्यांकन कर रही है। आईटी क्षेत्र में स्लो रिक्रूटमेंट और ज्यादा छंटनी के दौर के बाद विप्रो के रिक्रूटमेंट प्लान सामने आए हैं।
2024-25 में विप्रो की नियुक्ति
चालू वित्त वर्ष में विप्रो ने लगभग 10,000 फ्रेशर्स को हायर करने का लक्ष्य रखा है। वहीं अक्टूबर-दिसंबर (Q3) तिमाही में लगभग 7,000 को पहले ही शामिल किया जा चुका है और FY25 की अंतिम तिमाही में 2,500-3,000 और लोगों के हायर होने की उम्मीद है।
बता दें कंपनी ने 2022 में ग्रेजुएट्स के ऑफर लेटर कैंसिल कर दिए थे। इसके बारे में पूछे जाने पर फर्म ने ऑफर बढ़ाने और ऑनबोर्डिंग के बीच टाइम गैप का हवाला दिया। क्वालिटी बनाए रखने के लिए, विप्रो ने मूल्यांकन की प्रक्रियाएं फिर से शुरू कीं और कैंडिडेट को इंडस्ट्री के लिए तैयार रहने के लिए कौशल विकास के अवसर दिए। विप्रो ने अपनी फ्रेशर-लेवल हायरिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल करने की भी बात कही है, जो इसकी रिक्रूटमेंट स्ट्रैटेजी में बदलाव है।
इंफोसिस करेगा 20000 हायरिंग
इसके साथ ही भारत की दूसरी टॉप आईटी फर्म यानी इंफोसिस ने जानकारी दी है कि FY26 में 20,000 से ज्यादा फ्रेशर्स को हायर करने की प्लानिंग कर रही है। जानकारी मिली है कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) भी आने वाले वित्तीय वर्ष में अपनी टीम में ग्रेजुएट्स को शामिल करने की प्लानिंग कर रही है। हालांकि, अपनी आखिरी तिमाही आय रिपोर्ट में, टीसीएस ने 5,370 कर्मचारियों की गिरावट की सूचना दी।
यह भी पढ़ें – फ्लैट की बुकिंग कैंसिल की तो बिल्डर वापस नहीं करेगा पैसा? पढ़िए महाराष्ट्र रेरा का आदेश
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
19 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
1 day agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines