DRDO Recruitment 2023: ग्रेजुएट पास के लिए अपरेंटिस पदों के लिए निकली भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

DRDO recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

DRDO recruitment 2023
DRDO Apprentice Recruitment 2023: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में डिफेंस साइंटिफिक इन्फॉर्मेशन एंड डॉकुमेंटैशन सेंटर (DESIDOC) में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
डीआरडीओ की इस वैकेंसी के जरिए संगठन में कुल 21 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। डीआरओओ की यह वैकेंसी लाइब्रैरी और इन्फॉर्मेशन साइंस वर्ग में है।
डीआरडीओ की इस अप्रेंटिस भर्ती का विज्ञापन रोजगार समाचार पत्र में जारी हुआ है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में भर्ती विज्ञापन प्रकाशित होने के 21 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। ताजा रोजगार समाचार 28 जनवरी 2023 को जारी हुआ था।
इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी के पास लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से डिग्री होनी चाहिए।लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से दो वर्षीय डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे।
अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म को डीआरडीओ की वेबसाइट से डाउनलोड करें। फॉर्म को भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों के साथ एक फीडीएफ फाइन बना लें और डाक द्वारा या यहां दिए जा रहे ई-मेल अड्रेस[email protected] पर अपना आवेदन भेज दें।
रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार
निदेशक, डीईएसआईडीओसी,
मेटकैफे हाउस, सिविल लाइन
दिल्ली -110054
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: