DRDO CEPTAM Recruitment 2022: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा सेंटर फॉर पर्सनेल टैलेंट मैनेजमेंट (DRDO-CEPTAM) में एडमिन एंड एलाइड (A&A) कैडर के 1,000 से अधिक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 7 दिसंबर को रात 12 बजे तक समाप्त हो जाएगी। योग्य उम्मीदवार drdo.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
CEPTAM ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-1, जूनियर टेक्नीशियन ऑफिसर, स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट ए, स्टोर असिस्टेंट ए, सिक्योरिटी असिस्टेंट ए, व्हीकल ऑपरेटर ए, फायर इंजन ड्राइवर ए और फायरमैन के पदों पर 1061 वैकेंसी है।
आवेदन शुल्क
DRDO द्वारा निकली गई भर्ती में कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए है। जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग, ईएसएम श्रेणियों के कैंडिडेट्स और महिला कैंडिडेट्स से कोई फीस नहीं वसूली जाएगी।
योग्यता
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर पदों के लिए कैंडिडेट्स को अंग्रेजी-हिंदी में पीजी के साथ ग्रेजुएशन में हिंदी-अंग्रेजी एक विषय के रूप में पढ़ा होना चाहिए। स्टेनोग्राफर ग्रेड-1 पदों के लिए ग्रेजुएशन के साथ 100 शब्द प्रति मिनट की गति से 10 मिनट तक डिक्टेशन और इसका 40 मिनट में ट्रांसक्रिप्शन करने में सक्षम होना चाहिए।
आयु सीमा
इन पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 30 वर्ष ही होनी चाहिए। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग, ईएसएम श्रेणियों के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छुट भी दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर DRDO Vacancy Online Form लिंक को क्लिक करें।
- अब आपके सामने Open Form में अपनी संपूर्ण जानकारी Fill Up करें।
- उसके बाद Submit Button पर क्लिक कर संबंधित विभाग को Payment करें।
- अब आपके आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट हो गया होगा।
- अब आप भविष्य के लिए अपने आवेदन कॉपी का Print कर ले या फिर Pdf File Save कर सकते है।
कैसे होगा सेलेक्शन
- सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा।
- इसके बाद ट्रेड, स्किल, फिजिकल फिटनेस और कैपिबिलिटी टेस्ट होगा।
- इसके बाद मेरिट के आधार पर कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा।
सैलरी
- स्टेनोग्राफर ग्रेड I – लेवल 6 – 35,400 से 1,12,400 रुपए
- जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर – लेवल 6 से 35,400–112400 रुपए
- स्टेनोग्राफर ग्रेड II – लेवल 4 – 25,500 से 81,100 रुपए
- एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट ए – लेवल 2 से 19,,900–63,200 रुपए
- स्टोर असिस्टेंट ए – लेवल 2 – 19,900 से 63,200 रुपए
- सिक्योरिटी असिस्टेंट ए – लेवल 2 – 19,900 से 63,200 रुपए
- व्हीकल ऑपरेटर ए – लेवल 2 – 19,900 से 63,200 रुपए
- फायर इंजन ड्राइवर ए – लेवल 2 – 19,900 से 63,200 रुपए
- फायरमैन – लेवल 2 – 19,900 से 63,200 रुपए
संबंधित खबरें
ISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
11 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
4 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
4 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
6 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
6 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
7 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
11 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines