DRDO Apprentice Recruitment 2024: देश के अग्रणी डिफेंस आर्गेनाईजेशन ‘रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन’ (Defence Research and Development Organisation – DRDO) के अंतर्गत ‘एडवांस्ड सेंटर फॉर एनर्जेटिक मैटेरियल्स’ (Advance Center for Energetic Materials – ACEM) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर विभिन्न अपरेंटिस पदों के लिए नोटिफकेशन जारी किया है। नोटिफकेशन के अनुसार, विभिन्न विषयों में ग्रेजुएट/डिप्लोमा अप्रेंटिस सहित कुल 41 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
इन पदों पर होंगी भर्तियां
ग्रेजुएट/डिप्लोमा विषयों के लिए भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 41 अपरेंटिस पद भरे जाने हैं। इसमें ग्रेजुएट अपरेंटिस के 30 और डिप्लोमा अपरेंटिस के 11 पद खाली हैं।
अपरेंटिस भर्ती के लिए योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पोस्ट के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक योग्यता (Eligibility for Apprentice Recruitment) जिसमें बीई/डिप्लोमा और अन्य पात्रता मानदंड शामिल होने चाहिए। उम्मीदवारों के पास देश के किसी भी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। विशेष जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें
कैसी होगी चयन प्रक्रिया
सर्वप्रथम इन पदों के लिए प्राप्त आवेदनों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। केवल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन चयन इंटरव्यू में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
मिलेगा इतना स्टायपेंड
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अंतिम रूप से चयनित योग्य उम्मीदवारों को संगठन एक उचित राशि स्टायपेंड के रूप में प्रदान करेगा। इसे आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।
| पद का नाम | स्टायपेंड की राशि |
| ग्रेजुएट अपरेंटिस | 12,000 रुपये |
| डिप्लोमा अपरेंटिस | 10,000 रुपये |
आवेदन की अंतिम तिथि
DRDO के इन अप्रेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2024 है। इस संबंध में DRDO ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कार्यक्रम सहित एक विस्तृत अधिसूचना अपलोड की है।
आवेदन कैसे करें
- ACEM में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों को राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS 2.0) पोर्टल (https://nats.education.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
- आवेदन के निर्धारित फॉर्मेट में दिए गए एप्लिकेशन फॉर्म को भरना होगा।
- निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट आकार की तस्वीर चिपकानी होगी।
- साथ ही आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर करना होगा।
- भरे हुए आवेदन पत्र की स्कैन की गई प्रतियां वांछित आवश्यक दस्तावेजों/प्रमाणपत्रों के साथ पीडीएफ प्रारूप में केवल ई-मेल पर भेजी जानी है, जिसका ईमेल आईडी apprentice.acem@gov.in है।
उम्मीदवारों से अपेक्षा की जाती है कि संबंधित पदों पर भर्ती के आवश्यक योग्यता, सेलेक्शन प्रोसेस और एप्लिकेशन की जानकारी समेत अन्य विवरणों के लिए ACEM द्वारा जारी नोटिफिकेशन की पीडीएफ (PDF) अवश्य देखें।
संबंधित खबरें
ISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
14 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
4 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
4 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
6 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
6 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
7 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
11 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines