हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

DRDO Recruitment 2023: ग्रेजुएट से लेकर IIT पास उम्मीदवारों के लिए डीआरडीओ में निकली वैकेंसी, यहां चेक करें प्रोसेस

विज्ञापन
DRDO recruitment 2023

DRDO Apprentice Recruitment 2023: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, DRDO ने अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक साइट drdo.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती अभियान संगठन में 62 पदों को भरेगा। वहीं इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 13 जून को शुरू हुई थी और 28 जून, 2023 को समाप्त होगी। इन पद की योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

रिक्ति विवरण

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस: 28 पद
  • अपरेंटिस डिप्लोमा : 23 पद
  • ट्रेड अपरेंटिस: 11 पद

जानें योग्यता

एक वर्ष (2023-2024) की अवधि के लिए भारतीय नागरिकों से स्नातक/डिप्लोमा/आईटीआई पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। नियमित उम्मीदवार जिन्होंने वर्ष 2021, 2022 और 2023 के दौरान अपनी शिक्षा योग्यता पूरी कर ली है, वे ही आवेदन करने के पात्र हैं। स्नातकोत्तर योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

DRDO Apprentice Recruitment 2023 Notification

सेलेक्शन प्रोसेस

डाक्यूमेंट के वेरीफिकेशन के अधीन, आवश्यकतानुसार एजुकेशन क्वालिफिकेशन/लिखित परीक्षा/इंटरव्यू के आधार पर चयन किया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को शामिल होने के समय अपने पिछले निवास स्थान (कम से कम पिछले एक वर्ष के लिए) या स्थायी पते से वैध पुलिस वेरीफिकेशन सर्टीफिकेट देना होगा। इससे जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें