Government Jobs: दिल्ली पुलिस में नौकरी का मौका, 13 हजार पदों पर भर्ती के लिए करें तैयारी

Delhi Police Vacancy: दिल्ली में खाली पड़े 13 हजार पद भरने की तैयारी चल रही है। कितने पद भरे जाएंगे और कब भरे जाएंगे, आइए जानते हैं...

---विज्ञापन---

Vacancy in Delhi Police 2023-24: दिल्ली पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। 13 हजार पदों पर बंपर वैकेंसी निकलने वाली है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भर्ती को मंजूरी दे दी है। जूनियर रैंक के 13013 पदों को अगले साल 2024 तक भरा जाएगा। वहीं इस साल दिसंबर तक 3521 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। भर्ती करने के निर्देश जारी हो गए हैं। जल्दी ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। दिल्ली पुलिस की भर्तियां SSC करता है। नोटिफिकेशन देखने के लिए SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर नजर बनाए रखें।

यह भी पढ़ें: Real Or Fake Apps: फर्जी ऐप से बढ़ रहे धोखाधड़ी के मामले, ऐप असली या नकली-कैसे लगाएं पता?

2024 तक इन पदों पर होंगी भर्तियां

लिखित परीक्षा, PE-MT और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर भर्ती होगी। सिपाही, हेड कांस्टेबल, चालक भर्ती किए जाएंगे। दिसंबर 2023 तक 835 हेड कांस्टेबल भर्ती होंगे। इनमें भी 559 पद पुरुष वर्ग के और 276 महिला वर्ग के पद खाली हैं। पुरुषों के लिए ड्राइवर बनने का मौका भी है। करीब 1411 पद खाली हैं। इनके अलावा फोटोग्राफर, ड्राफ्ट्समैन, स्टोर क्लर्क, फिटर, मास्ट लास्कर, MT हेल्पर, MT स्टोरमैन, रेडियो टेक्निशियन और वर्कशॉप सहायक भर्ती होंगे। 840 मल्टी-टास्किंग स्टाफर्स की भी नियुक्ति की जाएगी। भर्ती के लिए 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। ट्रेड और स्किल टेस्ट देना जरूरी होगा।

यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें- रेलवे की Sleeper सीट को ऐसे करें AC में कन्वर्ट, वह भी बिल्कुल फ्री

महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका

बता दें कि दिल्ली पुलिस में आने वाले कुछ महीनों में जितने भी पद भरे जाएंगे, उनमें पुरुषों और महिलाओं के पद बराबर संख्या में भरे जाएंगे। ऐसे में महिलाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। वहीं दिल्ली पुलिस में 2024 तक जितने बड़े पैमाने पर भर्ती करने की तैयारी चल रही है, वह अब तक की सबसे बड़ी भर्ती होगी। इससे पहले इतने बड़े पैमाने पर भर्ती कॉमनवेलथ गेम्स के दौरान की गई थी। उस वक्त भी फील्ड ड्यूटी स्टाफ के अलावा ऑफिस वर्कर्स भर्ती किए गए थे, लेकिन अब भर्ती पुलिस विभाग में होने जा रही है।

First published on: Oct 25, 2023 10:37 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें