हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi Police Exam Date OUT: परीक्षा की तारीख जारी, चेक करें शेड्यूल, एडम‍िट कार्ड; ऐसे करें डाउनलोड

Delhi Police 2025 Exam Date Out: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने 2025 के लिए दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जाम की डेट जारी कर दी है. द‍िल्‍ली पुल‍िस में 7565 वैकेंसी के लिए भर्ती होनी है.

विज्ञापन

Delhi Police Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने द‍िल्‍ली पुल‍िस कांस्‍टेबल एग्‍जाम की तारीख (Delhi Police Constable Exam Date 2025) जारी कर दी है. शेड्यूल के अनुसान कांस्‍टेबल परीक्षा 16 द‍िसंबर 2025 और 22 जनवरी 2026 के बीच होगी. इसके जर‍िए 7565 पदों पर न‍ियुक्‍त‍ियां की जाएंगी. इसमें मह‍िला और पुरुष दोनों कैंड‍िडेट्स होंगे. पदों (SSC Delhi Police Recruitment 2025) पर उम्‍मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्‍ट और फ‍िजिकल टेस्‍ट (PE & MT) के जर‍िए होगा.

यह भी पढ़ें : CTET 2026: फरवरी सेशन के ल‍िए रज‍िस्‍ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें अप्‍लाई, फीस और परीक्षा की तारीख

Delhi Police Constable Exam 2025: परीक्षा की तारीख और शेड्यूल

विज्ञापन

SSC ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जाम डेट 2025 जारी की है. SSC के ऑफिशियल नोटिस में ये कहा गया है क‍ि दिल्ली पुलिस कांस्टेबल और अन्य पदों के लिए एग्जाम 16 दिसंबर 2025 और 22 जनवरी 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा.

SSC पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों की 7565 वैकेंसी के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एग्जाम आयोजित करेगा. एग्जाम 16 दिसंबर 2025 और 22 जनवरी, 2026 के बीच कई शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : कब आएगी Bihar Board की डेटशीट, पढ़ें Update

ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर 22 सितंबर 2025 को PDF जारी क‍िया गया था और इसके साथ ही दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जाम के लिए ऑनलाइन अप्लाई की प्रक्र‍िया शुरू हो गई थी.

विज्ञापन

ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2025 थी. जबक‍ि फीस भरने के ल‍िए आखिरी तारीख 1 नवंबर 2025 तक का समय द‍िया गया था.

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्‍जाम के ल‍िए एडमिट कार्ड, एग्जाम से 3-4 दिन पहले जारी क‍िया जाएगा. सिलेक्शन प्रोसेस में उम्‍मीदवारों को CBT+PE+MT से होकर जाना होगा.

विज्ञापन

Delhi Police constable exam: एडम‍िट कार्ड कब आएगा, कैसे करें डाउनलोड

SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 एग्जाम के लिए दिल्ली पुलिस एडमिट कार्ड 2025 (Delhi Police Admit Card 2025) का डाउनलोड लिंक स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) एक्टिवेट करेगा. कैंडिडेट को लॉग इन करते समय अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/D.O.B डालना होगा. SSC दिल्ली पुलिस एडमिट कार्ड 2025 के ओवरव्यू डिटेल्स नीचे टेबल में बताए गए हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola