अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में नौकरी करने का मौका है। सैलरी करीब ढाई लाख रुपये होगी। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। पदों की संख्या 199 है। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट साइट खुलने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर पदों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरकर अप्लाई कर सकते हैं।
199 पदों के लिए नोटिफिकेशन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली ने अलग-अलग विभागों में रिक्त 199 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट 10 अप्रैल 2025 से अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मई 2025 है। ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि के अनुसार ही होना चाहिए। कैंडिडेट अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार ही आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग कैटेगिरी के लिए निर्धारित किया गया है। सामान्य (General) और OBC कैंडिडेट के लिए 3000 रुपये तथा ईडब्ल्यूएस (EWS) और एससी (SC)/एसटी (ST) कैंडिडेट के लिए 2400 रुपये शुल्क तय हुआ है। बता दें कि SC/ST उम्मीदवारों के आवेदन शुल्क के वापस कर दिया जाएगा। पीडब्ल्यूबीडी (PWBD) उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने में शुल्क की छूट दी गई है।
वेतन
प्रोफेसर: 1,68,900 रुपये – 2,20,400 रुपये
एडिशनल प्रोफेसर: 1,48,200 रुपये – 2,11,400 रुपये
एसोसिएट प्रोफेसर: 1,38,300 रुपये – 2,09,200 रुपये
असिस्टेंट प्रोफेसर: 1,01,500 रुपये – 1,67,400 रुपये
आवेदन करने के स्टेप
स्टेप 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2. इसके बाद होमपेज पर भर्ती लिंक ढूंढें।
स्टेप 3. खुद को रजिस्टर करें और लॉगइन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
स्टेप 4. लॉगइन क्रेडेंशियल का उपयोग करके फॉर्म भरें।
स्टेप 5. पेमेंट भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 6. फ्यूचर के रेफरेंस के लिए एप्लिकेशन फॉर्म को सेव करें।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
2 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
2 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
3 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
4 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
5 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
8 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
13 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
14 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines