Bihar Police Constable 2024( अमिताभ ओझा): कुछ समय पहले ही CSBC ने बिहार कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए रिजल्ट जारी किया है। अब एक नया नोटिफिकेशन जारी किया गया, जिसमें बताया गया कि बिहार सिपाही बहाली के लिए शारीरिक परीक्षा अगले महीने से शुरू की जाएगी और तीन महीने तक चलेगी। बता दें कि केंद्रीय चयन परिषद (CSBC) के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने इसकी जानकारी दी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि बिहार कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा 9 दिसंबर 2024 से शुरू होगी जो 10 मार्च 2025 तक चलेगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।
11 लाख से ज्यादा लोगों ने दी लिखित परीक्षा
बिहार कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के रिजल्ट हाल ही में जारी किए गए हैं। इस परीक्षा में 11 लाख 95 हजार 101 कैंडिडेट शामिल हुए थे, जिसमें से 1 लाख 7 हजार 079 कैंडिडेट ही परीक्षा में पास हो सके। इसमें से लगभग 67 हजार 518 पुरुष, 39 हजार 550 महिलाएं और 11 ट्रांसजेंडर फिजिकल एग्जाम में हिस्सा लेंगे।
CSBC Constable Exam
9 दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं
जैसा कि हम बता चुके हैं कि फिजिकल एग्जाम 9 दिसंबर 2024 से शुरू होगा और 10 मार्च 2025 तक चलेगा। इस परीक्षा को गर्दनीबाग हाई स्कूल में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा सुबह 7 बजे से शुरू होगी, जिसके तहत पुरुष और महिला के लिए अलग अलग तारीख में शारीरिक परीक्षा ली जाएंगी।
जहां पहले दिन 1600 पुरुषों का टेस्ट होगा, वहीं दूसरे दिन 1400 महिला को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। छुट्टी के दिन परीक्षा नहीं होगी। कॉन्फ्रेंस में जितेंद्र कुमार ने कहा कि फिजिकल टेस्ट से पहले कैंडिडेट को इस बात का सर्टिफिकेट भी देना होगा कि उन्होंने इस परीक्षा से पहले किसी भी तरह का नशा नहीं किया है।
महिला कैंडिडेट को भी यह भी बताना होगा कि की वो गर्भवती नहीं है इसके अलावा कैंडिडेट का बायोमेट्रिक भी लिया जाएगा और इस बायोमेट्रिक को फॉर्म भरते समय और लिखित परीक्षा के समय दिए गए बायोमेट्रिक से साथ चेक किया जाएगा।
जारी हो गए एडमिट कार्ड
बता दें कि इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है, जिसे कैंडिडेट ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही जितेंद्र कुमार ने यह भी कहा कि अगर आपको कोई शॉटकर्ट रास्ते से परीक्षा में सफलता दिलाने की बात या दावा करता है तो वो आपको गुमराह कर आपसे पैसे की ठगी करना चाहता है। कुमार ने इस तरह के स्कैम से बचने और सावधान रहने की हिदायत भी दी।
यह भी पढ़ें – Sarkari Naukri : बिहार STET 2024 का जारी हुआ रिजल्ट; 2.5 लाख से ज्यादा कैंडिडेट हुए पास
संबंधित खबरें
ISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
8 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
4 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
4 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
6 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
6 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
7 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
11 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines