---विज्ञापन---

नौकरी angle-right

Bihar Police Constable Recruitment 2023: कांस्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Bihar Police Constable Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बिहार केंद्रीय चयन परिषद ने प्रदेश के पुलिस महकमे में कांस्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती निकाली है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 21391 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर आवेदन […]

---विज्ञापन---

Bihar Police Constable Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बिहार केंद्रीय चयन परिषद ने प्रदेश के पुलिस महकमे में कांस्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती निकाली है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 21391 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

इन पदों पर आवेदन की शुरुआत आज यानि 20 जून 2023 से हो गई है और इसकी आखिरी तारीख 20 जुलाई 2023 है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर जाना होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी एक क्लिक में अप्लाई कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

आवेदन से जुड़ी मुख्य तारीखें

– आवेदन शुरू होने की तारीख – 20 जून 2023

– आवेदन की आखिरी तारीख – 20 जुलाई 2023

---विज्ञापन---

योग्यता

बिहार पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही यहां महिला व पुरुष के लिए शैक्षणिक योग्यता सामान्य रखी गई है।

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

---विज्ञापन---

आवेदन शुल्क

बिहार पुलिस कांस्टेबल के पदों पर आवेदन शुल्क कैटेगिरी वाइज अलग अलग निर्धारित किए गए हैं। जनरल, ओबीसी और ईवीएस अभ्यर्थियों को यहां आवदेन करने के लिए 675 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को 189 रुपये का भुगतान करना होगा।

चयन प्रकिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, सामान्य विज्ञान जैसे विषयों से 10वीं स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। इन दोनों लेवल को क्लीयर करने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल भी होगा इसी के हिसाब से चयन किया जाएगा।

---विज्ञापन---

Bihar Police Recruitment 2023: नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें

Bihar Police Recruitment 2023: आवेदन के लिए यहां क्लिक करें

---विज्ञापन---
First published on: Jun 20, 2023 10:36 AM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola