CRPF Recruitment 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने आज, 28 अप्रैल, 2023 को सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर 1 मई, 2023 से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार 21 मई, 2023 तक सीआरपीएफ भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर फॉर्म भरें और अंतिम समय की प्रतीक्षा न करें। फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। नोटिस के मुताबिक, एडमिट कार्ड 13 जून, 2023 को जारी किया जाएगा। परीक्षा 24 जून, 2023 और 25 जून, 2023 को निर्धारित की गई है।
212 पदों पर होगी भर्तियां
भर्ती में कुल 212 पदों के लिए लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित टेस्ट), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)/फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)/डाक्यूमेंट्स और मेडिकल टेस्ट शामिल होगा।
रिक्तियों का विवरण
- सब-इंस्पेक्टर (आरओ): 19
- सब-इंस्पेक्टर (क्रिप्टो): 07
- उप-निरीक्षक (तकनीकी): 05
- सब-इंस्पेक्टर (सिविल) (पुरुष): 20
- सहायक उप-निरीक्षक (तकनीकी): 146
- सहायक उप-निरीक्षक (ड्राफ्ट्समैन): 15
आयु सीमा
एसआई (रेडियो ऑपरेटर/क्रिप्टो/तकनीकी) के पद के लिए उम्मीदवारों की आयु आवेदन की अंतिम तिथि को 30 वर्ष से कम होनी चाहिए और एसआई (सिविल) के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष है। एएसआई के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की आयु आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है।
जानें योग्यता
एसआई पदों के लिए मैथ्स, फिजिक्स, कंप्यूटर के साथ ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं एसआई पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास के साथ डिप्लोमा होना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सब इंस्पेक्टर (ग्रु प-‘बी’) सब इंस्पेक्टर (ग्रुप-‘सी’), केवल जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए के लिए 200 रुपये और असिस्टेंट के लिए 100 रुपये के परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिकों और सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
जानें सैलरी
आयोग के अनुसार SI के लिए वेतन 35400-112400 रुपये और ASI के लिए 29200-92300 रुपये है।
आवेदन कैसे करें, परीक्षा निर्देश, आवेदन शुल्क और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें। सीआरपीएफ पर कोई भी ताजा अपडेट, यहां अपडेट किया जाएगा
CRPF Recruitment 2023 Notification Link
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
3 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
3 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
5 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
6 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
11 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
12 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
18 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
20 days agoयूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शहर की जानकारी जारी, upsssc.gov.in करें डाउनलोड
22 days agoबैंक में बनना चाहते हैं अफसर? जानें योग्यता, परीक्षा और सेलेक्शन की डिटेल
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines