CRPF recruitment 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) आज, 25 जनवरी को असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (Steno) और हेड कांस्टेबल (Ministerial) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आज रात 11:55 बजे तक बंद हो जाएगी।
देखें एग्जाम डेट
योग्य आवेदकों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट, स्किल टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी एग्जाम 22 से 28 फरवरी 2023 (टेंटेटिव) को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 15 फरवरी, 2023 को जारी किए जाएंगे।
वैकेंसी डिटेल्स
- असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर): 143 पद
- हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल): 1315 पद
- कुल खाली पदों की संख्या- 1458 पद
CRPF ASI, HC recruitment 2022 notification
CRPF recruitment 2023 यहां डायरेक्ट लिंक पर करें अप्लाई
जानें योग्यता
मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) या समकक्ष परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु सीमा 25 जनवरी 2023 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तक ही होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से संबंधित पूरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।
CRPF recruitment 2023: जल्द करें आवेदन
- सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं।
- अब रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
- होम पेज पर उपलब्ध सीआरपीएफ भर्ती एएसआई, हेड कांस्टेबल लिंक को ओपन करें।
- रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज करें और सब्मिट पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन फीस का भुगतान करें।
- फाइनल सब्मिट करें और एक कॉपी अपने पास सेव कर लें।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये है जबकि आरक्षित कैटेगरी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है।
वेतन
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर: पे लेवल-05 के तहत 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक
हेड कॉन्स्टेबल: पे लेवल-04 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक
संबंधित खबरें
UPSC Mains 2026 के नतीजों का ऐलान, वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
7 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
16 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
18 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
2 days agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
3 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
3 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
4 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
5 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
5 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines