CRPF Admit Card 2023: पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां Direct Link से करें चेक
Edited By Niharika Gupta

CRPF Paramedic staff admit card 2023
Edited By Niharika Gupta

CRPF Paramedic staff admit card 2023
CRPF Paramedic staff admit card 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने सीआरपीएफ में कुक, मसलची, सफाई कर्मचारी, टेबल बॉय, वॉशरमैन और वाटर कैरियर पदों के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर लॉग इन कर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीआरपीएफ पैरामेडिक स्टाफ एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके crpf.gov.in पर लॉग इन करना होगा।
पैरामेडिकल स्टाफ परीक्षा 27 मार्च (शाम 4.00 बजे से शाम 6.00 बजे) और 28 मार्च (8.30 से 10.30 बजे) को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित होने वाली है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक आईडी प्रूफ के साथ अपना एडमिट कार्ड ले जाना होगा। एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, यह जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों की जाँच करें।
परीक्षा के दिन, उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में प्रवेश पत्र की कॉपी और आवश्यक अन्य दस्तावेजों को ले जाना होगा। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। हाल ही में सीआरपीएफ ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: