हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' के पदों की होगी वापसी, जवानों के प्रमोशन और अग्निवीरों के लिए बना प्लान

Central Reserve Police Force: इस साल के आखिर तक अग्निवीरों का पहला बैच मिलिट्री सर्विस से रिटायर हो रहा है, ऐसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की तरफ से उनकी सर्विस के लिए अहम प्लान बनाया जा रहा है, जल्द ही इस प्रस्ताव को अमल में लाया जा सकता है.

विज्ञापन
सीआरपीएफ ने अग्निवीरों के लिए बनाया प्लान (Photo-ANI)

CRPF May Restore Lance Naik And Naik: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अपने जवानों के लिए प्रमोशन के मौके बढ़ाने और पूर्व अग्निवीरों को आकर्षित करने के मकसद से, ‘लांस नायक’ और ‘नायक’ जैसे सेना के रैंकों को फिर से लागू करने पर विचार कर रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, CRPF हेडक्वार्टर ने देश भर में अपनी फील्ड इकाइयों को निर्देश दिया है कि वो जवानों के साथ मीटिंग करें और 2 दिनों के भीतर इस प्रस्ताव पर उनका फीडबैक लें.

CRPF इस कदम पर क्यों कर रहा विचार?

गृह मंत्रालय के एक आदेश के बाद 1997 में CRPF में इन दोनों रैंकों को खत्म कर दिया गया था और इन्हें पुलिस के ‘कांस्टेबल’ और ‘हेड कांस्टेबल’ पदों में मर्ज कर दिया गया था. हालांकि भारतीय सेना में ये दोनों रैंक अभी भी मौजूद हैं. पुरानी प्रमोशन व्यवस्था के तहत, कोई जवान 5 साल की सेवा के बाद ‘लांस नायक’, 10 साल बाद ‘नायक’ और तकरीबन 20 साल बाद ‘हेड कांस्टेबल’ बन सकता था.

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में दो अग्निवीरों को मिलेगा नौकरी का मौका, मुख्यमंत्री धामी ने PAC में तैनाती को दी मंजूरी

विज्ञापन

हालांकि मौजूदा व्यवस्था के कारण प्रमोशन में काफी देरी हो रही है. तकरीबन 3.25 लाख जवानों वाले इस बल में, कांस्टेबलों को अपने पहले प्रमोशन के लिए आमतौर पर 22 से 25 साल तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे जवानों में असंतोष पैदा होता है. इन दोनों रैंकों को फिर से लागू करने से करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं और जवानों का मनोबल भी बढ़ सकता है.

रिटायर हो रहे अग्निवीरों पर फोकस

इस प्रस्ताव पर इसलिए भी विचार किया जा रहा है क्योंकि केंद्र की 4 साल की ‘अग्निपथ योजना’ के तहत भर्ती किए गए अग्निवीरों का पहला बैच इस साल के अंत में मिलिट्री सर्विस से बाहर होने वाला है. एलिजिबल जवान CRPF सहित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं. फिलहाल इन बलों में एक अनौपचारिक व्यवस्था है, जिसके तहत कुछ कांस्टेबल ‘लांस नायक’ रैंक से मिलते-जुलते बैज लगाते हैं. लेकिन ‘नायक’ रैंक के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है.

विज्ञापन

योजना लागू करने को लेकर चिंताएं

‘एक्स-पैरामिलिट्री पर्सनल एसोसिएशन’ के महासचिव रणबीर सिंह ने कहा कि इस प्रस्ताव का फायदा जवानों को तभी मिलेगा, जब प्रमोशन एक तय समय-सीमा के भीतर हों. CRPF के एक वरिष्ठ कमांडेंट ने भी इस बात पर जोर दिया कि ये कदम सिर्फ सिमबॉलिक नहीं, बल्कि ठोस होना चाहिए, साथ ही बटालियन के अनुशासन और कामकाज की दक्षता भी बनी रहनी चाहिए. प्रस्तावित बदलावों पर फैसला लेते समय बल को अपने मौजूदा अधिकारी ढांचे को भी ध्यान में रखना होगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola