CRPF Bharti 2023: सीआरपीएफ में होगी कांस्टेबल के 1.30 लाख पदों पर भर्ती, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, यहां चेक करें डिटेल्स
Edited By Niharika Gupta

CRPF Constable Recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

CRPF Constable Recruitment 2023
MHA CRPF Notification 2023: गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ में 1.30 लाख कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सीधी भर्ती के जरिए लेवल 3 के पद भरे जाएंगे।
मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कुल 129929 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें से 125262 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 4467 पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए 10 प्रतिशत रिक्तियां शेष अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगी।
और पढ़िए – CRPF recruitment 2023: कॉन्स्टेबल पदों पर निकली भर्तियां, 70,000 मिलेगी सैलरी, ऐसे करें अप्लाई
जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से मैट्रिक या समकक्ष पास होना चाहिए या पूर्व सेना कर्मियों के मामले में समकक्ष सेना योग्यता होनी चाहिए। पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
और पढ़िए – CRPF Bharti 2023: सीआरपीएफ में निकली बंपर भर्तियां, कल से आवेदन शुरू, ये रही जरूरी डिटेल्स
इन पद के लिए प्रोबेशन पीरियड 2 साल का होगा और इस दौरान उन्हें पे मैट्रिक्स के मुताबिक 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक सैलरी मिलेगी. आवेदन शुरू होने की तारीखों के विषय में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है. ऐसा अनुमान है कि जल्द ही डिटेल्ड नोटिस जारी होगा. किसी भी विषय में डिटेल में और लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए समय-समय पर सीआरपीएफ की ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in चेक करते रहें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: