CISF Bharti 2023: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हेड कांस्टेबल ( GD) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका हो सकता है। नीचे इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क से लेकर योग्यता, आयु सीमा संबंधित अन्य सभी जानकारी दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को खेल और एथलेटिक्स में राज्य / राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय का प्रतिनिधित्व करने के साथ किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
आयु सीमा
सीआईएसएफ पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान किया गया है। इसकी पूरी जानकारी सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबासइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये भुगतान करना होगा। वहीं, महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
क्या होगी सैलरी?
इन पदों के लिए चयन किए गए उम्मीदवारों को 25 से 81 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए सीआईएसएफ द्वारा जारी की गई भर्ती अधिसूचना को पढ़ें।
यह भी पढ़ेंः Sarkari Job 2023: सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए अच्छा मौका, इस राज्य में 11 हजार पदों पर हो रही भर्ती
CISF Head Constable (GD) Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट sisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज ओपन होगा, आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल (जीडी) भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब अपना रजिस्ट्रेशन करें और अकाउंट में लॉग इन करें।
एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
भविष्य में आवश्यकता के लिए आवेदन फॉर्म की एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां cisfrectt.cisf.gov.in क्लिक करें।
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
3 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
3 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
4 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
5 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
5 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
9 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
14 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
14 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines