Central Bank Of India Recruitment 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर के पद पर अप्लाई करने की लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

Central Bank Of India Recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

Central Bank Of India Recruitment 2023
Central Bank Of India Recruitment 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 15 जुलाई, 2023 को मैनेजर पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगा। जो उम्मीदवार मेनस्ट्रीम श्रेणी में मध्य प्रबंधन ग्रेड स्केल II में प्रबंधक के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक साइट Centralbankofindia.co के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 1000 पद पर कैंडिडेट्स का चयन होगा।
इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। इन वैकेंसी के लिए एग्जाम की पक्की डेट अभी नहीं आयी है पर इतनी जानकारी दी गई है कि भर्ती परीक्षा का आयोजन अगस्त 2023 महीने के दूसरे या तीसरे हफ्ते में किया जा सकता है। ये पद मेन स्ट्रीम ग्रेड स्केल II में मिडिल मैनेजमेंट मैनेजर के हैं।
इन पद पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी डिस्प्लिन में ग्रेजुएशन की डिग्री ली हो। हालांकि प्रिफरेंस उन कैंडिडेट्स को दी जाएगी जिनके पास कोई दूसरी हायर क्वालीफिकेशन भी होगी। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की उम्र 31 मई के दिन 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के इन पद पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 850 रुपये शुल्क प्लस जीएसटी देना होगा। जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 175 रुपये प्लस जीसएटी देना होगा।
और पढ़िए –
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: