Central Bank of India Recruitment 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने मैनेजर स्केल II (Mainstream) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ध्यान दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 15 जुलाई है।
जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा अस्थायी रूप से अगस्त 2023 के दूसरे/तीसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
शैक्षिक योग्यता
- मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किस भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट कर सकेंगे अप्लाई
- अनुभव – पीएसबी/ प्राइवेट सेक्टर बैंक/ आरआरबी में एक अधिकारी के रूप में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव। अनुभव संबंधी अन्य विस्तृत डिटेल के लिए नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा
32 वर्ष। आयु की गणना 31 मई 2023 को आधार मानकर की जाएगी। ओबीसी, एससी, एसटी को नियमों के मुताबिक छूट भी दी जाएगी।
रिक्ति विवरण
यह भर्ती अभियान मैनेजर स्केल II (मेनस्ट्रीम) की 1000 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क ₹850 है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों/महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹175 है।
चयन प्रक्रिया
चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित होगा।
Central Bank of India Recruitment 2023: ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाएं।
- फिर होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद, “RECRUITMENT OF MANAGERS IN MIDDLE MANAGEMENT GRADE SCALE II IN MAINSTREAM” पर क्लिक करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- इसके बाद सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
2 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
7 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
7 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
9 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
10 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
16 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
16 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
22 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines