हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

DRDO CEPTAM 2022: डीआरडीओ में विभिन्न पदों पर निकली बंपर भर्तियां, 1 लाख तक होगी सैलरी, जल्द करें अप्लाई

विज्ञापन
DRDO recruitment 2023

DRDO CEPTAM 2022: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, कार्मिक प्रतिभा प्रबंधन केंद्र (DRDO-CEPTAM) ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। जिसमें उम्मीदवारों को जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO), स्टेनोग्राफर ग्रेड- I (अंग्रेजी टाइपिंग) और अन्य पदों के लिए आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 07 नवंबर से शुरू होगी।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1061 रिक्त पदों को इस भर्ती अभियान के माध्यम से भरा जाएगा। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 07 दिसंबर है।

DRDO CEPTAM 2022 Recruitment Notification pdf

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के लिए, 100 आवेदन शुल्क है। भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई का उपयोग करके ऑनलाइन किया जाना चाहिए।

DRDO CEPTAM 2022: इन स्टेप्स से करें अप्लाई

  • डीआरडीओ की आधिकारिक साइट drdo.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर DRDO CEPTAM लिंक पर क्लिक करें
  • आवेदन पत्र भरें
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें
  • डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी रखें।

जानें सैलरी

  • स्टेनोग्राफर ग्रेड I- 35400 – 112400 रुपये
  • जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (JTO)- 35400 – 112400 रुपये
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड- II- 25500- 81100 रुपये
  • एडमिनिस्ट्रिव असिस्सेंट ‘ए’ लेवल 2 19900 – 63200 रुपये
  • स्टोर असिस्टेंट ‘ए’- 19900 – 63200 रुपये
  • सिक्योरिटी असिस्टेंट ‘ए’ – 19900 – 63200 रुपये
  • व्हीकल ऑपरेटर ‘ए’- 19900 – 63200 रुपये
  • फायर इंजन ड्राइवर ‘ए’- 19900 – 63200 रुपये
  • फायरमैन लेवल 2 -19900 – 63200 रुपये

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें