हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

BSF Recruitment 2022: BSF में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, यहां देखें अप्लाई करने के लिए डिटेल्स

विज्ञापन

BSF Recruitment 2022: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सीनियर एयरक्राफ्ट मकैनिक एवं अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी हुआ है। इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक साइट bsf.gov.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में कुल 40 पद भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे। जिनके लिए भर्ती के विज्ञापन प्रकाशित होने के 30 दिनों के भीतर अप्लाई करना है।

वैकेंसी डिटेल्स
40 पद

सीनियर एयरक्राफ्ट मकैनिक- 10
सीनियर रेडियो मैकेनिक- 6
असिस्टेंट रेडियो मैकेनिक- 1
सीनियर फ्लाइट गनर- 5
जूनियर फ्लाइट घर- 4
जूनियर फ्लाइट इंजीनियर- 7
इंस्पेक्टर- 3
सब इंस्पेक्टर- 4

शैक्षिक योग्यता
भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता संबंधी पूरी जानकारी इसके नोटिफिकेशन से प्राप्त की जा सकती है। नोटिफिकेशन की लिंक नीचे साझा की गई है।

BSF Recruitment Notification 2022

ऐसे करें आवेदन
पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर ‘उप महानिरीक्षक, मुख्यालय डीजी बीएसएफ, ब्लॉक नंबर 10, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली’ के पते पर भेजना होगा। आवेदन पत्र भी नोटिफिकेशन के साथ संलग्न है। उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक कर नोटिफिकेशन एवं आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें