BSF Recruitment 2023: 10वीं पास युवाओं के लिए रेडियो ऑपरेटर समेत अन्य पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

BSF RO Recruitment 2023

BSF Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स द्वारा हेट कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर समेत अन्य पदों पर भर्तियां निकाली गई है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 247 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

इन पदों पर आवेदन की शुरुआत 22 अप्रेल 2023 से होने वाली है। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 12 मई 2023 है। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। इन पदों पर जिन भी उम्मीदवारों को आवेदन करना है वे आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी अप्लाई कर सकते हैं।

BSF Recruitment 2023: मुख्य तारीखें

– आवेदन शुरू होने की तारीख – 22 अप्रेल 2023

– आवेदन की आखिरी तारीख – 12 मई 2023

BSF Recruitment 2023: योग्यता

बीएसएफ की ओर से निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसमें 60 फीसदी रिजल्ट वाले ही आवेदन कर सकते हैं। इसके एलावा 10वीं पास आईटीआई होल्डर आवेदन कर सकते हैं।

BSF Recruitment 2023: आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 25 साल से कम होनी चाहिए। आरक्षण की श्रेणी में आने वालों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ