BSEB Annual Calendar 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), D.EI.Ed (Face-to-Face), D.EI.Ed के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
बिहार बोर्ड (BSEB) की ओर से जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, डीएलएड फेस टू फेस परा 28 जनवरी से 8 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। वहीं एसटीईटी 2023 के लिए रजिस्टट्रेशन प्रक्रिया एक फरवरी से शुरू होगी और 14 फरवरी 2023 को समाप्त होगी।
वहीं डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए राज्य के डीएलएड कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 16 जनवरी से 30 जनवरी 2023 तक चलेगी। इसके साथ ही डीपीएड के लिए रजिस्ट्रेशन 3 फरवरी 2023 से शुरू होगा और 10 फरवरी तक चलेगा।
एसटीईटी परीक्षा 6 अप्रैल से 24 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड 24 मार्च को जारी किए जाएंगे। वहीं एसटीईटी की आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने को 2 मई 2023 से 5 मई 2023 तक का समय दिया जाएगा। वहीं इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग हायर सेकंडरी लेवल भाषा के लिए एसटीईटी का रिजल्ट जून 2023 में घोषित किया जाएगा।
डीपीएड परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जून 2023 को शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया की लास्ट डेट 12 जून 2023 निर्धारित है। डीपीएड 2023 का रिजल्ट अगस्त/सितंबर 2023 में जारी किया जाएगा।
बिहार बोर्ड के वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, सिमुलतला अवासीय विद्यालय की 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 3 जुलाई से शुरू होंगे ओर प्रवेश परीक्ष 12 अक्टूबर 2023 को होगी। वहीं सिमुलतला प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट नवंबर 2023 में घोषित किया जाएगा।
इन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की तिथि जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जा सकती है। हालांकि इसके लिए लेट फीस नहीं ली जाएगी।
संबंधित खबरें
MP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
2 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
3 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
3 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
5 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
5 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
6 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
10 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
14 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines