Niharika Gupta
Read More
---विज्ञापन---
BPSSC SI recruitment 2023: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब इंस्पेक्टर, प्रोहिबिशन और सब-डिविजनल फायर स्टेशन ऑफिसर की भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा की परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। परीक्षा 16 जुलाई को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर डिटेल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
बीपीएसएससी एसआई और बिहार फायर सेवा में सब-डिविजनल फायर स्टेशन ऑफिसर पदों के लिए होने वाली परीक्षा के एडमिट कार्ड 30 जून 2023 को जारी होंगे। बीपीएसएससी के इस भर्ती अभियान से एक्साइज एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, बिहार सरकार में सब इंस्पेक्टर के कुल 11 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है। इसके साथ ही बिहार फायर सर्विस में सब-डिविजनल फायर स्टेशन ऑफिसर 53 पदों पर भर्ती की जानी है। कुल 64 रिक्तियों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है।
BPSSC SI Pre Exam Date Notification
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।