BPSC TRE 4 Notification 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC TRE 4 का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के ज़रिए बिहार शिक्षा विभाग के तहत स्कूल टीचर्स के कुल 32,388 खाली पदों को भरा जाएगा. रजिस्ट्रेशन का प्रॉसेस 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी. जो कैंडिडेट स्कूल शिक्षक के पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वो BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं.
इन तारीखों को करें नोट
एप्लिकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 है और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 29 सितंबर, 2026 है. पिछले महीने, बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने ऐलान किया था कि BPSC TRE रिक्रूटमेंट प्रॉसेस में अलग-अलग स्कूल लेवल पर शिक्षकों के पद शामिल होंगे. कुल खाली पदों में से 3,847 पद कक्षा 1 से 5 के लिए, 8,563 पद कक्षा 6 से 8 के लिए, 3,877 पद कक्षा 9 और 10 के लिए, और 16,101 पद क्लास 11 और 12 के लिए तय किए गए हैं. BPSC की तरफ से जारी एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक, स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) 22 सितंबर से 27 सितंबर, 2026 के बीच होनी थी और नतीजे नवंबर 2026 में घोषित किए जाने थे. हालांकि, रजिस्ट्रेशन की नई तारीखों के कारण परीक्षा सितंबर में नहीं होगी. परीक्षा की तारीखों का ऐलान अभी नहीं किया गया है.
कैसे करें अप्लाई?
जो एलिजिबल कैंडिडेट इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.
1. BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.gov.in पर जाएं.
2. होम पेज पर मौजूद BPSC TRE 4 नोटिफिकेशन 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को खुद को रजिस्टर करना होगा.
4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद, एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
5. एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें.
6. सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें.
7. भविष्य की जरूरतों के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
संबंधित खबरें
रेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
7 mins agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
11 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines