BPSC Teachers Recruitment 2023: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट फिर बढ़ी, जानें कब होगी परीक्षा
Edited By Niharika Gupta

Teacher Recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

Teacher Recruitment 2023
BPSC Teachers Recruitment 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार शिक्षक भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब 15 जुलाई तक bpsc.bih.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 15 जून से शुरू हुई थी। पहले पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2023 तक थी। भर्ती अभियान 1,70,461 शिक्षक पदों को भरेगा। इन सब के बीच बीपीएससी ने OMR शीट भी जारी कर दिया है।
दरअसल, यह OMR शीट एग्जाम में भरने के लिए दी जाएगी। बीपीएससी ने अभी ओएमआर शीट इसलिए जारी किया है, ताकि जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हों वो अच्छे से OMR शीट को भरना सीख लें। अभ्यर्थी इसकी अच्छे से प्रैक्टिस कर लें, जिससे कि परीक्षा में उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े।
अनारक्षित (पुरुष) के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग महिला एवं अनारक्षित महिला के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है. एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष है.
एससी/एसटी, सभी महिला उम्मीदवारों और शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों के लिए, आवेदन शुल्क ₹200 है। अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: