Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
BPSC 69th Prelims 2023: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2023 में भाग लेने को इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बीपीएससी द्वारा इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द ही समाप्त कर दिए जाएंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 5 अगस्त 2023 है।
ऐसे में इस प्रतिष्ठित परीक्षा में जिन भी छात्रों को भाग लेना है वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे चेक कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग की तरफ से विभिन्न विभागों में कुल 346 पदों को भरा जाएगा। संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी यानि कि प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू। प्रारंभिक परीक्षा 30 सितंबर को आयोजित होगी। जबकि मुख्य परीक्षा फरवरी 2024 में होगी। अगले चरण की परीक्षा अप्रैल-मई में आयोजित की जाएंगी।
जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इस भर्ती अभियान से संगठन में 235 पद भरे जाएंगे, जिनमें से 73 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
– बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
-होम पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
-नए खुले पेज पर उपलब्ध बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-पंजीकरण विवरण दर्ज करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
– खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
– एक बार हो जाने के बाद, आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
– सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
– आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
खुली श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 है। बिहार के एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों और सभी पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹150 है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।