BPSC 69th CCE & other exam 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 69वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 69th CCE) और अन्य परीक्षाओं के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या बढ़ा दी गई है। इसमें कहा गया है कि जो विभाग इस परीक्षा के माध्यम से कर्मियों की भर्ती करेंगे, उन्होंने विभिन्न पदों के तहत 33 अतिरिक्त रिक्तियां जोड़ी गई हैं।
कुल वैकेंसी
इसके साथ, एकीकृत बीपीएससी 69वीं सीसीई के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की कुल संख्या अब 379 हो गई है। पहले, यह 346 थी (महिलाओं के लिए आरक्षित रिक्तियों को छोड़कर)। बीपीएससी ने कहा कि इन नए जोड़े गए पदों के लिए शैक्षिक योग्यता आवश्यकताएं वही रहेंगी जो 27 जून के विज्ञापन में उल्लिखित हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और अंतिम तिथि 5 अगस्त है। उम्मीदवार bpsc.bih.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें
योग्यता
जानकारी दे दें कि इस भर्ती में जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। पहले इस भर्ती अभियान से संगठन में 235 पद भरे जाने थे, जिनमें से 73 पद महिलाओं के लिए रिजर्व हैं।
रजिस्ट्रेशन फीस
जानकारी दे दें कि खुली श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस ₹600 है। बिहार के एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों और सभी पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए, यह ₹150 है।
और पढ़िए –
BPSC 69th Prelims Exam 2023: इस तरह से कर सकेंगे अप्लाई
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ लिंक पर क्लिक करें।
- उपलब्ध बीपीएससी 69वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण विवरण दर्ज करें और रजिस्टर करें।
- लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
अन्य जानकारी
BPSC 69वीं CCE दो चरणों में आयोजित की जाएगी: प्रीलिम्स और मेन्स। जानकारी दे दें कि प्रीलिम्स परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। मुख्य परीक्षा के दो भाग होंगे – मुख्य लिखित परीक्षा और इंटरव्यू या पर्सनालिटी टेस्ट।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
15 hrs agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
22 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
1 day agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
5 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
9 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
10 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
14 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
14 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
16 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines