BPSC 32nd Judiciary answer key 2023: बिहार 32वीं न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Edited By Niharika Gupta

BPSC 32nd Judiciary answer key 2023
Edited By Niharika Gupta

BPSC 32nd Judiciary answer key 2023
BPSC 32nd Judiciary answer key 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 4 जून, 2023 को आयोजित 32वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर प्रीलिम्स आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
बीपीएससी की इस प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए कुल 155 रिक्त पदों पर योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। आपको बता दें कि यह परीक्षा 4 जून को आयोजित की गई थी।
और पढ़िए – SSC Answer key 2023: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 11 की आंसर की जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
जानकारी के मुताबिक, उम्मीदवार 22 जुलाई तक प्रीलिम्स आंसर-की पर वेलिड प्रूफ के साथ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आखिरी तारीख के बाद, उम्मीदवारों को कोई और चुनौती दर्ज करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद आयोग चुनौतियों की समीक्षा करेगा और फाइनल आंसर-की जारी करेगा। इसके बाद, बीपीएससी 32वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा।
आयोग ने बताया कि ईमेल के माध्यम से प्राप्त ऑब्जेक्शन रिव्यू के लिए विचार नहीं किया जाएगा। यह आंसर की फाइनल है, बीपीएससी ने कहा, उम्मीदवारों के ऑब्जेक्शन का रिव्यू एक्सपर्ट की एक समिति द्वारा किया जाएगी और फाइनल आंसर की इसके अनुसार तैयार की जाएगी। फाइनल आंसर की का इस्तेमाल करके ओएमआर शीट की जांच की जाएगी। जो उम्मीदवार इन आंसर की के किसी भी आंसर पर ऑब्जेक्शन फाइल चाहते हैं, उन्हें इसे ऑफ़लाइन करना होगा। वे नोटिफिकेशन पर दिए गए प्रारूप में नाम, रोल नंबर और पते के साथ अपनी ऑब्जेक्शन भेज सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: