BPSC 68th Prelims Result 2023: बीपीएसससी 68वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 68th CCE 2023) का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां भी रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
27 मार्च को जारी हो सकते है परिणाम
आयोग द्वारा घोषित परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, BPSC 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परिणाम 27 मार्च को आने की उम्मीद है। जबकि बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 18 फरवरी को जारी की गई थी और उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं।
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर 2022 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 30 दिसंबर 2022 तक का समय दिया गया था। वहीं, परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2023 को हुआ था।
BPSC 68th Prelims Result 2023: ऐसे कर पाएंगे चेक
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- फिर बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स
गौरतलब है कि, बिहार 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना होगा। जबकि, पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 36.5%, अन्य पिछड़ा वर्ग को 34%, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को 32% अंक हासिल करना जरूरी है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
10 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines