BPSC 68th Prelims Result 2023: बीपीएसससी 68वीं प्रीलिम्स के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 68th CCE 2023) का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 27 मार्च को जारी किया जाएगा।
इस दिन जारी होगा रिजल्ट
दरअसल बीपीएससी द्वारा जारी किए गए वार्षिक कैलेंडर के मुताबिक बीपीएससी के रिजल्ट की तारीख 27 मार्च 2023 बताई गई है। ऐसे में तीन दिन बाद लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा। इस परीक्षा में जिन भी छात्रों ने भाग लिया है वे आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। छात्र नीचे दी गई लिंक के माध्यम से भी इसे एक क्लिक में चेक कर सकते हैं।
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर 2022 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 30 दिसंबर 2022 तक का समय दिया गया था। वहीं, परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2023 को हुआ था।
और पढ़िए – CRPF Bharti 2023: सीआरपीएफ में निकली बंपर भर्तियां, कल से आवेदन शुरू, ये रही जरूरी डिटेल्स
BPSC 68th Prelims Result 2023: ऐसे कर पाएंगे चेक
-बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
-फिर बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
-अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC 68th Prelims Result 2023: रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
BPSC 68th Prelims Passing percentage: क्या है पासिंग नंबर?
गौरतलब है कि, बिहार 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना होगा। जबकि, पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 36.5%, अन्य पिछड़ा वर्ग को 34%, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को 32% अंक हासिल करना जरूरी है।
और पढ़िए – नौकरी से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
8 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
7 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines