BPSC 68th Notification Released: बीपीएससी 68वीं परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

BPSC 68th 2022

BPSC 68th 2022

BPSC 68th notification: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 68वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा या बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के साथ-साथ बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी की है।

अधिसूचना के अनुसार, बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 25 नवंबर से 20 दिसंबर, 2022 तक होगा। 67वीं मुख्य परीक्षा के लिए, प्रारंभिक परीक्षा में पास उम्मीदवार 21 नवंबर से 6 दिसंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

ऐसे करें अप्लाई

  • आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स के लिए रजिस्टर करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें, और फिर आवेदन पत्र भरने के लिए लॉगिन करें।
  • दस्तावेजों और परीक्षा शुल्क के साथ फॉर्म जमा करें।
  • फाइनल पेज का प्रिंटआउट ले लें।

बीपीएससी के टेंटेटिव परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा या बीपीएससी 67वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया था।

बीपीएससी परीक्षा टाइम टेबल के अनुसार 67वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 17 नवंबर को घोषित किया गया था। उम्मीदवार अपना रिजल्ट bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बीपीएससी अधिकारियों के अनुसार, राज्य में 4.75 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ