BPSC 68th Main Exam 2023: बिहार लोक सेवा आयोग, (BPSC) ने 68वीं मुख्य परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बीपीएससी 68वीं मुख्य परीक्षा 2023 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 अप्रैल, 2023 को समाप्त हो गई।
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) की प्रारंभिक परीक्षा में कुल 3,590 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की। यह भर्ती संगठन में 324 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक है
BPSC 68th Main Exam 2023: ऐसे करें डाउनलोड एडमिट कार्ड
- बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- अपने अकाउंट में लॉग इन करें
- आपका बीपीएससी 68वीं मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र स्क्रीन पर जारी होगा
- पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
BPSC CCE 68th Main 2023 परीक्षा
बीपीएससी 68वीं मुख्य परीक्षा 12 मई, 17 मई और 18 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा का परिणाम बीपीएससी द्वारा 26 जुलाई को घोषित किया जाएगा। बीपीएससी 68वीं सीसीई के साक्षात्कार का दौर 11 अगस्त, 2023 को आयोजित किया जाएगा। आयोग अंतिम परिणाम नौ अक्तूबर, 2023 को घोषित करेगा।
बीपीएससी ब्लॉक पंचायती राज अधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक, ग्रामीण विकास अधिकारी, सहायक निदेशक और अन्य जैसे विभिन्न पदों के लिए रिक्तियों को भरने के लिए इस भर्ती अभियान का आयोजन कर रहा है। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
2 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
22 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
5 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
5 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
6 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
7 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines