BPSC 67th PT Result 2022: कल जारी होगा बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स का रिजल्ट, यहां सबसे पहले कर पाएंगे चेक
Edited By Nirmal Pareek

BPSC 67th Prelims Result 2022
Edited By Nirmal Pareek

BPSC 67th Prelims Result 2022
BPSC 67th PT Result 2022 Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 67वीं कंबाइंड कंपीटिटिव प्रिलिमनरी एग्जामिनेशन का परिणाम कल यानि 14 नवंबर को जारी करने की संभावना जताई जा रही है। परिणाम ऑनलाइन मोड में ही जारी होंगे। रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर की जाएगी।
आपको बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 29 सितंबर 2022 को किया गया था। परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी दिसंबर में मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
विदित है कि परीक्षा के बाद बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद की ओर से कहा गया था कि 15 नवंबर तक पीटी का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। 29 सितंबर को हुई इस परीक्षा में लगभग 70 फीसदी छात्रों ने भाग लिया था। प्रीलिम्स में पास अभ्यर्थी के लिए दिसंबर में मुख्य परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा।
बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC 67वीं पुन: प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन बीते 30 सितंबर, 2022 को किया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित 1153 केंद्रों पर एक पाली में दोपहर 12 से 02 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए करीब 06 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। वहीं, 03 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: