Niharika Gupta
Read More
BPSC 67th Prelims 2022 Result Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा या बीपीएससी 67वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जल्द ही घोषित करेगा। बीपीएससी के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, 67वीं सीसीई प्रीलिम्स के लिए संभावित परिणाम की तारीख 14 नवंबर है। घोषित होने पर उम्मीदवार bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bihar.gov.in पर अपना स्कोर देख सकते हैं।
परीक्षा की आंसर-की पहले ही जारी की जा चुकी है। उम्मीदवारों को 12 अक्टूबर तक आंसर-की, यदि कोई हो, पर आपत्तियां भेजने के लिए कहा गया था। बीपीएससी 67 वीं प्रीलिम्स परिणाम तिथि और समय, और अधिक जानकारी के लिए यहां अपडेट देख सकते है।
बीपीएससी 67वीं प्रीलिम्स पहले 8 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने के बाद उसी दिन रद्द कर दी गई थी। 30 सितंबर को दोबारा परीक्षा हुई थी।राज्य के 1,153 परीक्षा केंद्रों पर 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। अधिकारियों ने कहा कि लगभग 4.75 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।