BPSC 67th prelims result 2022: बीपीएससी ने जारी किया परीक्षा परिणाम, 1607 अभ्यर्थी पास, एक क्लिक में देखें रिजल्ट
Edited By Niharika Gupta

BPSC 67th prelims result 2022
Edited By Niharika Gupta

BPSC 67th prelims result 2022
BPSC 67th prelims result 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (BPSC 67th prelims result 2022) का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध है।
BPSC की ओर से कैटेगरी वाइज कट ऑफ जारी कर दिया गया है। 802 पदों के लिए ली गई परीक्षा में 11607 उम्मीदवारों को सफलता मिली है। बता दें, लगभग 4.75 लाख उम्मीदवार परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे थे।
इस साल, बिहार में संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा पहले 8 मई को आयोजित की गई थी लेकिन पेपर लीक होने के कारण उसी दिन रद्द कर दी गई थी। बीपीएससी अधिकारियों के अनुसार, 30 सितंबर को हुई री-एग्जाम में लगभग 4.75 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। राज्य के 1153 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
बीपीएससी के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, 67वीं सीसीई प्रीलिम्स के लिए संभावित परिणाम की तारीख 14 नवंबर 2022 थी। बीपीएससी 67वीं परीक्षा के नतीजे 15, 16 और 17 नवंबर को जारी किए जा सकते हैं। विभाग ने 802 रिक्तियों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की है।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: