BPSC 67th Prelims result 2022: 67वीं सीसीई प्रीलिम्स के परिणाम पर आई बड़ी अपडेट, फटाफट करें चेक
Edited By Niharika Gupta

BPSC 67th Result
Edited By Niharika Gupta

BPSC 67th Result
BPSC 67th Prelims result 2022: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा 67वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा के परिणाम किसी समय भी जारी हो सकता है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – bpsc.bih.nic.in पर परिणाम देख सकेंगे।
बीपीएससी के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, 67वीं सीसीई प्रीलिम्स के लिए संभावित परिणाम की तारीख 14 नवंबर 2022 थी। बीपीएससी 67वीं परीक्षा के नतीजे 15, 16 और 17 नवंबर को जारी किए जा सकते हैं।
इस साल, बिहार में संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा पहले 8 मई को आयोजित की गई थी लेकिन पेपर लीक होने के कारण उसी दिन रद्द कर दी गई थी। बीपीएससी अधिकारियों के अनुसार, 30 सितंबर को हुई री-एग्जाम में लगभग 4.75 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। राज्य के 1153 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
परीक्षा के कुछ दिनों बाद परीक्षा की प्रारंभिक आंसर-की जारी की गई थी और 12 अक्टूबर तक छात्रों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। आयोग परिणामों के साथ फाइनल आंसर-की जारी कर सकता है। विभाग ने 802 रिक्तियों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: