BPSC 67th Mains 2022: 21 नवंबर से शुरू हो रहे बीपीएससी 67वीं मेन्स परीक्षा के रजिस्ट्रेशन, इन स्टेप्स से कर पाएंगे अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

BPSC 67th Mains 2022
Edited By Niharika Gupta

BPSC 67th Mains 2022
BPSC 67th Mains Exam 2022: बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी 67वीं मेन्स परीक्षा 2022 के लिए 21 नवंबर, 2022 को रेजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इसे बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से कर सकते हैं।
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर से शुरू होगी और 6 दिसंबर तक चलेगी। बता दें कि बिहार राज्य सरकार में 802 पदों पर भर्ती के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इनमें 250 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा , मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹750/-, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों के लिए ₹200/- है। पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹200/- का भुगतान करना होगा।
बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा सितंबर में आयोजित की गई थी, जिसमें 4.75 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। और परिणाम 17 नवंबर को घोषित किया गया था। कुल 11,607 उम्मीदवारों को बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: