BPSC Exam 2023: बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट बढ़ी, यहां चेक करें नई अपडेट
Edited By Niharika Gupta

BPSC 32nd Judicial Service Exam 2023
Edited By Niharika Gupta

BPSC 32nd Judicial Service Exam 2023
BPSC 32nd Judicial Service Exam 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीपीएससी 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन लेट बढ़ा दी है। पंजीकरण तिथि 8 मई, 2023 तक बढ़ा दी गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे बीपीएससी की आधिकारिक साइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से कर सकते हैं।
पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मार्च, 2023 तक थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
बता दें कि BPSC 32nd Judicial Exam 2023 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेंट्स की उम्र 22 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही कैंडिडेट के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कानून में स्नातक या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। सिलेक्शन प्रोसेस प्रिलिम्स एग्जाम, मेन एग्जाम और इंटरव्यू के जरिए संपन्न होगा।
यह भर्ती अभियान संगठन में 155 पदों को भरेगा। आवेदन शुल्क महिला उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये और सामान्य, ओबीसी और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये है। फीस डिमांड ड्राफ्ट में सचिव बिहार लोक सेवा आयोग, पटना को भेजी जानी चाहिए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: