BOB Recruitment 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा में बिना परीक्षा के विभिन्न पदों पर मिलेगी नौकरी, जानें योग्यता समेत अन्य डिटेल्स
Edited By Niharika Gupta

Bank of Baroda Recruitment 2022 (2)
Edited By Niharika Gupta

Bank of Baroda Recruitment 2022 (2)
Bank of Baroda Recruitment 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा ने आईटी विभाग के लिए आईटी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 9 नवंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 10 विभिन्न पदों के लिए कुल 60 रिक्तियों को भरने के लिए BOB भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।
इस भर्ती में सीनियर डेवेलपर – फुल स्टैक जावा के 16 पदों, डेवेलपर – फुल स्टैक जावा के 13 पदों, डेवेलपर – फुल स्टैक डॉट नेट और जावा के 6 पदों, डेवेलपर – मोबाइल अप्लीकेशन डेवेलपमें के 6 पदों, क्वालिटी एश्योरेंस इंजीनियर्स के 6 पदों, जूनियर क्वालिटी एश्योरेंस इंजीनियर्स के 5 पदों समेत कुल 60 पदों पर भर्तियां की जानी हैं।
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थान से कंप्यूटर साइंस या आइटी में बीई/बीटेक डिग्री पास होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों से अनुभव भी मांगा गया है। अलग-अलग पदों के लिए अनुभव अलग-अलग निर्धारित है।
जनरल, EWS और OBC के लिए आवेदन फीस 600 रुपये है।
SC, ST, PWD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 100 रुपये है।
उम्मीदवारों का चयन शॉर्ट लिस्टिंग और पर्सनल इंटरव्यू और किसी अन्य सेलेक्शन मेथेड के आधार पर किया जाएगा।
अभी पढ़ें – नौकरी से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: