Bihar STET Result 2024: Bihar STET के रिजल्ट को आज जारी कर दिया गया है। ऐसे में इस परीक्षा में बैठने वाले अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। आप STET रिजल्ट को secondary.biharboardonline.com पर जाकर चेक किया जा सकता है। रिजल्ट की घोषणा बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने की थी। इस परीक्षा में कुल 423822 कैंडिडेट ने हिस्सा लिया था और इसमें से कुल 297747 कैंडिडेट ही पास हुए हैं। जहां पेपर 1 में 194 697 कैंडिडेट पास हुए , जबकि पेपर 2 में 103050 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। अब ये सफल कैंडिडेट TRE-4 के लिए फॉर्म भर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
पास हुए इतने कैंडिडेट
बता दें कि 45 विषयों में ली गई दो पेपरों की परीक्षा कुल 70.25% कैंडिडेट ही पास हो पाए हैं। पेपर 1 में 16 विषयों के लिए परीक्षा हुई, जबकि पेपर 2 की परीक्षा 29 विषयों के लिए ली गई थी। जानकारी मिली है कि इस बार भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी, केवल पास और फेल कैंडिडेट की ही जानकारी मिलेगी। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि जो कैंडिडेट पास हुए है, वे BPSC TRE 4.0 के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
जुलाई में जारी हुई थी आंसर शीट
बोर्ड ने जुलाई में ही दोनों परीक्षाओं के लिए आंसर शीट जारी कर दी थी। ऐसे में 5 लाख से ज्यादा कैंडिडेट को इस रिजल्ट का इंतजार था। बिहार बोर्ड ने पहले पेपर की परीक्षाएं 18 मई से 29 मई के बीच ली थी, वहीं सेकेंड पेपर के लिए परीक्षाएं 11 जून से 20 जून के बीच हुई थी।
Bihar School Teacher
कैसे चेक करें रिजल्ट?
अगर आपने भी इस इस परीक्षा में भाग लिया है तो हमारे बताए गए तरीके से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले बिहार बोर्ड एसटीईटी वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- इसके बाद SET रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना एप्लीकेशन आईडी और डेट ऑफ बर्थ को डालें।
- जब आप इसे सबमिट करेंगे तो आपका रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।
संबंधित खबरें
ISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
9 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
4 days agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
4 days agoरेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
4 days agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
6 days agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
6 days agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
7 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
11 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines