Bihar Government Job 2023: सरकारी नौकरी पाने के लिए युवा काफी परेशान रहते हैं और इसके लिए कई साल तक लगातार तैयारी करते रहते हैं। तैयारी के साथ साथ यह भी जरूरी है कि आपको पता रहे कि कहां-कहां वैकेंसी खाली है और भर्तियां चल रही हैं। तभी तो आप एप्लाई करेंगे और नौकर मिलेगी। आप अगर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और बिहार से रहने वाले हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। राज्य में 12वीं पास लोगों के लिए 11 हजार पदों पर भर्ती चल रही है। कुछ नौकरियां ऐसी होती हैं जिनमें बहुत कम योग्यता पर ही एप्लाई किया जा सकता है, जबकि कुछ की योग्यता ज्यादा मांगी जाती है।
कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती
बिहार में 11 हजार पदों के लिए भर्तियां निकाली गई हैं। बिहार स्टाफ सलेक्शन कमीशन ने यह भर्तियां निकाली हैं, जिसके तहत 11,098 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें क्लर्क, डेटा एंट्री ऑपरेटर और स्टेनोग्राफर जैसे कई पद हैं। इसके लिए बहुत पहले ही आवेदन शुरू हो गया था जो कि अब खत्म हो जाएगा। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 11 नवंबर है। इसके बाद आप एप्लाई नहीं कर पाएंगे। कैंडिडेट्स (bssc.bihar.gov.in.) वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो देर न करें और तुरंत फॉर्म भर दें। इन सभी 11 हजार पदों पर भर्ती इंटर लेवल कंबाइंड कांपटीटिव एग्जाम 2023 के माध्यम से होगी। इसके लिए दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी एप्लाई कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-Sarkari Job: 3946 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 10वीं पास जल्द करें अप्लाई
कितना है आवेदन शुल्क, कैसे होगी परीक्षा
जनरल, ओबीसी और EWS के लिए आवेदन शुल्क 540 रुपये है। वहीं अगर आप महिला हैं या एससी, एसटी और पीएच कैटेगरी से हैं तो आपको सिर्फ 135 रुपये ही आवेदन शुल्क के रूप में देने पडेंगे। वहीं आवेदन के लिए उम्र सीमा की बात करें तो आपकी उम्र 18-37 साल के बीच में होनी चाहिए। पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी। अगर आप इस प्री परीक्षा में पास हो जाते हैं तो आपको मुख्य परीक्षा देनी होगी। इसके बाद अगर इसमें भी सफल होते हैं तो लास्ट में स्किल टेस्ट लिया जाएगा। प्री और मुख्य परीक्षा लिखित में देनी होगी। इसके बाद आपको सरकारी नौकरी मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें-Sarkari Job: बड़ी खुशखबरी, AIIMS में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines