Bihar Police Constable Result 2024: बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 को जारी कर दिया गया है। ये रिजल्ट लिखित परीक्षाओं का है, जिसे आप csbc.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि बिहार पुलिस ने एक नोटिफिकेशन भी जारी किया, जिसमें बताया गया कि अगस्त में हुए पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है और इसे अधिकारिक बेवसाइट पर देखा जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
21391 पदों पर भर्ती
गुरुवार, 14 नवंबर को सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल CSBC ने बिहार पुलिस कांस्टेबल 2024 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट ने इस एग्जाम में हिस्सा लिया था, वे CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। CSBC ने नोटिफिकेशन के जरिए इसकी जानकारी दी है।
नोटिफिकेशन में लिखा है कि बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त, 2024 को राज्य के 38 जिलों में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही शिफ्ट में ली गई थी। ये एक पेन-एंड-पेपर मोड आधारित परीक्षा थी। नोटिफिकेशन में लिखा है कि फिजिकल टेस्ट के लिए सेलेक्ट हुए कैंडिडेट की लिस्ट CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट पर शेयर कर दी गई है, जिसके कैंडिडेट चेक कर सकते हैं। बता दें कि इसके तहत 21391 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी।
bihar police constable 2024 Result
कैसे चेक करें रिजल्ट?
अगर आप रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो आपको CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिख रही बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल दिखेगी। यहां आप अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। आप इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंट भी रख लें, जो बाद में आपके काम आ सकता है।
यह भी पढ़ें – गुड न्यूज! 10 लाख नौकरियों के लिए तैयार रहें नौजवान, जानें क्या है सरकार का प्लान?
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
23 hrs agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
4 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
5 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
6 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
7 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
13 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
13 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
19 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines