---विज्ञापन---

नौकरी angle-right

Bihar Jobs : बिहार में पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट आउट, 21000 से ज्यादा पदों पर की जाएगी भर्ती

बिहार में हुई पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, इसके तहत 21000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

Bihar Police Constable Result 2024: बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 को जारी कर दिया गया है। ये रिजल्ट लिखित परीक्षाओं का है, जिसे आप csbc.bihar.gov.in पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि बिहार पुलिस ने एक नोटिफिकेशन भी जारी किया, जिसमें बताया गया कि अगस्त में हुए पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है और इसे अधिकारिक बेवसाइट पर देखा जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

21391 पदों पर भर्ती

गुरुवार, 14 नवंबर को सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल CSBC ने बिहार पुलिस कांस्टेबल  2024 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट ने इस एग्जाम में हिस्सा लिया था, वे  CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। CSBC ने नोटिफिकेशन के जरिए इसकी जानकारी दी है।

---विज्ञापन---

नोटिफिकेशन में लिखा है कि बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त, 2024 को राज्य के 38 जिलों में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही शिफ्ट में ली गई थी। ये एक पेन-एंड-पेपर मोड आधारित परीक्षा थी। नोटिफिकेशन में लिखा है कि फिजिकल टेस्ट के लिए सेलेक्ट हुए कैंडिडेट की लिस्ट CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट पर शेयर कर दी गई है, जिसके कैंडिडेट चेक कर सकते हैं। बता दें कि इसके तहत 21391 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी।

bihar police constable 2024

bihar police constable 2024 Result

---विज्ञापन---

कैसे चेक करें रिजल्ट?

अगर आप रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो आपको CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिख रही बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल   दिखेगी। यहां आप अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। आप इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंट भी रख लें, जो बाद में आपके काम आ सकता है।

यह भी पढ़ें – गुड न्यूज! 10 लाख नौकरियों के लिए तैयार रहें नौजवान, जानें क्या है सरकार का प्लान?

---विज्ञापन---
First published on: Nov 14, 2024 04:11 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola