Bihar Nyaya Mitra Recruitment 2025: बिहार सरकार ने राज्य की ग्राम कचहरियों में 2,436 न्याय मित्र की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कौन लोग इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं और क्या इसके लिए कोई खास योग्यता जरूरी है? आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, लेकिन इससे पहले आपको हर जरूरी जानकारी पता होनी चाहिए। आइए जानते हैं…
आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?
बिहार पंचायती राज विभाग ने ग्राम कचहरी में न्याय मित्र पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,436 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gp.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी 2025 है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, “बिहार ग्राम कचहरी न्याय मित्र (नियोजन, सेवा शर्तें और कर्तव्य) नियम, 2007 के तहत राज्य की कई ग्राम अदालतों में सहायता के लिए प्रत्येक ग्राम कचहरी में एक न्याय मित्र को संविदा के आधार पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।” इस भर्ती के माध्यम से राज्य में न्याय व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
आवेदन करने के लिए कितनी होनी चाहिए उर्म
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को भारत का नागरिक और बिहार राज्य के संबंधित जिले का निवासी होना अनिवार्य है। इसके अलावा, अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से विधि (लॉ) की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष होनी चाहिए। यह आयु गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। इसका मतलब यह है कि 25 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोग इस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते। यह भर्ती प्रक्रिया उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो कानून की पढ़ाई करने के बाद न्यायिक क्षेत्र में योगदान देना चाहते हैं।
जानें कैसे करें आवेदन?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले gp.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर “बिहार पंचायती राज विभाग भर्ती 2025” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार को खुद को रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार के मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भेजा जाएगा। इसके बाद लॉग इन करके आवेदन फॉर्म को पूरा भरें और आवश्यक शुल्क का भुगतान करें। अंत में आवेदन पत्र को सबमिट करें और भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट सेव कर लें।
ग्राम स्तर पर न्याय व्यवस्था होगी मजबूत
यह भर्ती ग्रामीण स्तर पर न्याय प्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। न्याय मित्र का कार्य ग्राम अदालतों में कानूनी सहायता प्रदान करना होगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित न्याय व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। सरकार की यह पहल न्यायिक सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में मददगार साबित होगी। ऐसे में जो उम्मीदवार इस क्षेत्र में रुचि रखते हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
रेलवे में 30,000 ग्रुप डी पदों पर भर्ती जल्द, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन
7 mins agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
1 day agoLIC में अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन मौका, जानें योग्यता और अप्लाई करने की तारीख
1 day agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
2 days agoCRPF में 'लांस नायक' और 'नायक' पदों की होगी वापसी, अग्निवीरों के लिए प्लान
6 days agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
11 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
11 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
15 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
15 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines