हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Bihar LRC Recruitment 2023: बिहार राजस्व-भूमि सुधार विभाग में निकलीं बंपर भर्तियां, जल्द ऐसे करें आवेदन

विज्ञापन

Bihar LRC Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की चाह रख रहे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल बिहार राजस्व और भूमि सुधार विभाग ने बंपर पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 10101 पद भरे जाने हैं।

इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 12 मई 2023 है। इन पदों पर जिन भी उम्मीदवारों को अप्लाई करना है वे आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके भी एक क्लिक में आवेदन कर सकते हैं।

Bihar LRC Recruitment Important dates: मुख्य तारीखें

-ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 13 अप्रैल
-ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 12 मई

Bihar LRC Recruitment 2023: कितने पदों के लिए होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान का उद्देश्य अमीन, कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण लिपिक और बंदोबस्त अधिकारी के कुल 10101 पदों को भरा जाएगा।

Bihar LRC Recruitment 2023: आयु सीमा

– इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 31 वर्ष के बीच की होनी चाहिए।

Bihar LRC Recruitment 2023: चयन प्रकिया

– बिहार राजस्व और भूमि सुधार विभाग की इस भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा, सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।

आवेदन शुल्क

इन पदों पर सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी, ईबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 800 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और डीक्यू उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा।

Bihar LRC Recruitment 2023 Notification: नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें

Bihar LRC Recruitment 2023: आवेदन के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें