बिहार होमगार्ड और अग्निशमन सेवा विभाग आज, 16 अप्रैल, 2025 को राज्य भर में 15,000 होमगार्ड रिक्तियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान बिहार के 37 जिलों को कवर करता है, जिसमें अरवल जिला, पुलिस जिला नौगछिया और बगहा जिला शामिल नहीं है।
बिहार होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए कैसे करें आवेदन?
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर बिहार होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आप रजिस्ट्रेशन करें और यूजर आईडी और पासवर्ड जनरेट करें।
स्टेप 4: एक बार यूजर आईडी और पासवर्ड जनरेट हो जाने के बाद अपने अकाउंट में लॉग इन करें।
स्टेप 5: अब आप एप्लिकेशन फॉर्म भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 6: अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अपना फॉर्म जमा करें।
स्टेप 7: आप भविष्य के लिए फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले लें।
बिहार होमगार्ड रजिस्ट्रेशन 2025: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
निवास: उम्मीदवारों को बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
आयु: 1 जनवरी, 2025 तक, पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता: 1 जनवरी, 2025 तक, उम्मीदवार को राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक (इंटरमीडिएट) या समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए।
शारीरिक फिटनेस: उम्मीदवार को कठिन फील्डवर्क करने में शारीरिक रूप से सक्षम होना चाहिए।
फिजिकल स्टैंडर्ड
– लंबाई: सभी कैटेगरी (पूर्णिया और कोसी प्रमंडल के जिलों को छोड़कर) के पुरुष उम्मीदवारों के लिए, न्यूनतम लंबाई 5 फीट 4 इंच (162.56 सेमी) होनी चाहिए।
– पूर्णिया और कोसी प्रमंडल (पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा) के जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 5 फीट 2 इंच (157.5 सेमी) होनी चाहिए।
– सभी कैटेगरी की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 153 सेमी होनी चाहिए।
– छाती: सभी कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों (पूर्णिया और कोसी प्रमंडल के जिलों के पुरुष उम्मीदवारों को छोड़कर) के लिए छाती (बिना फुलाए) 31 इंच (79 सेमी) होनी चाहिए।
– पूर्णिया और कोसी प्रमंडल (पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा) के जिलों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए छाती (बिना फुलाए) 30 इंच (76 सेमी) होनी चाहिए।
– महिला उम्मीदवारों के लिए छाती की माप की कोई आवश्यकता नहीं होगी।
नोट: थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों के लिए, फिजिकल स्टैंडर्ड और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट क्राइटेरिया महिला उम्मीदवारों के लिए समान होंगे।
होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के माध्यम से की जाएगी। लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
रेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
2 days agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoरेलवे में 3548 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट आज ही करें अप्लाई
7 days agoSSC CHSL का फाइनल रिजल्ट जारी, 3512 कैंडिडेट बने DEO और LDC
7 days agoमहिलाएं पुरुषों के मुकाबले कितना खर्च करती हैं? सर्वे में आया बड़ा अंतर
9 days agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
10 days agoIBPS PO Prelims का स्कोर कार्ड जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड
15 days agoमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
16 days agoराष्ट्रपति भवन में कैसे मिलती है नौकरी? जानें सीधी भर्ती और चयन का तरीका
22 days agoSBI में निकली 98 लाख तक के पैकेज वाली नौकरियां, नहीं होगी लिखित परीक्षा
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines