Govt Jobs 2023: 10वीं पास के लिए निकली सरकारी नौकरी, 79,000 तक होगी सैलरी, यहां दिए लिंक से करें अप्लाई
Edited By Niharika Gupta

BEL Recruitment 2023
Edited By Niharika Gupta

BEL Recruitment 2023
BEL Recruitment 2023: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने हवलदार के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार BEL की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर 6 जून, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 12 पदों को भरा जाएगा। यह पद स्थाई तौर पर इसकी बेंगलुरु यूनिट के लिए उपलब्ध हैं।
हवलदार (सिक्योरिटी) -12 पद
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से SSLC यानी 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए अनुभव होना चाहिए।
बीईएल भर्ती के लिए आवेदन करने की उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 43 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 मई 2023 के आधार पर की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल की छूट है।
जिन उम्मीदवारों का चयन इन पदों के लिए होगा। उन्हें वेतन के तौर पर WUG-III/सीपी-III रु. 20,500-3%-79,000/- रुपये दिए जाएंगे। साथ ही CTC: रु. 5.11 लाख (करीब) रुपये होगा।
इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट पास करना होगा। फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट क्वालिफाई करने वालों को लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए यह भी बात ध्यान देने योग्य है कि फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट और लिखित परीक्षा बैंगलोर में आयोजित की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: